दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक गहरे कुंड में डूबा,तलाश में जुटे गोताखोर

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक गहरे कुंड में डूबा,तलाश में जुटे गोताखोर

शामली। दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया एक युवक गहरे कुंड में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस की सूचना से परिजनों में भी कोहराम मच गया और वे भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोर डूबे युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला पंसारियान निवासी सतीश सैनी का 19 वर्षीय पुत्र वीशू सैनी रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों विक्की व राहुल के साथ मुंडेट गांव स्थित नहर में नहाने के लिए पहुंचा था, इसी दौरान अचानक वीशू का पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में समा गया। यह दृश्य देखकर उसके दोस्त सहम गए। दोस्तों ने शोर मचा दिया जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके की ओर दौडे तथा पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद आदर्श मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी तथा वीशू के दोस्तों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोरों को भी तुरंत मौके पर बुलाकर वीशू की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलते ही वीशू के परिजनों में भी चीख पुकार मच गयी और वे भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर वीशू की खोजबीन में जुटे हुए थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *