Uncategorized
Trending

करंट लगने से किसान झुलसा, अस्पताल में भर्ती

किसान को खेत में नलकूप के तार जोड़ने के दौरान करंट लगा। परिजनों ने किसान को उपचार के लिए करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है

चौसाना। हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से एक किसान झुलस गया। किसान को खेत में नलकूप के तार जोड़ने के दौरान करंट लगा। परिजनों ने किसान को उपचार के लिए करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। चौसाना के पठानपुरा गांव निवासी धूम सिंह शनिवार शाम खेत पर लगे नलकूप के तारों को स्वयं हाई टेंशन लाइन से जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ गया था। तार जोड़ने के दौरान लाइन में करंट आ गया जिससे किसान बुरी तरह झुलस गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और जिसके बाद घायल किसान को करनाल के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि किसान के खेत का कनेक्शन बिजली का बिल समय पर जमा न करने के कारण काट दिया गया था। किसान चोरी-छिपे स्वयं ही नलकूप के तार हाई टेंशन लाइन से जोड़ रहा था इसी दौरान घटना हुई। वहीं बिजली विभाग के जेई सिकंदर यादव ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button