Uncategorized
Trending
ग्रह कलेश के चलते युवक ने फांसी लगाई हुई मौत
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने ग्रह कलेश के चलते अपने घर में लगे छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने ग्रह कलेश के चलते अपने घर में लगे छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक ने ग्रह कलेश के चलते अपने घर में लगे छत के पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक भी युवक के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने कमरे में लगे जंगले से झांककर देखा तो युवक छत के पंखे से लटका हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर आ गए और कमरे का मेन गेट तोड़कर मृतक युवक के शव को छत के पंखे से नीचे उतारा। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक युवक के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

