ऑनलाइन ई पेंशन पोर्टल के उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखा गया मुजफ्फरनगर में

ऑनलाइन ई पेंशन पोर्टल के उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखा गया मुजफ्फरनगर में

मुज़फ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में समारोह पूर्वक ऑनलाइन ई पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया गया। इस तरह राज्य सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन दावों का निस्तारण तथा पेंशनर से जुड़ी अन्य सेवाएं सरल, पारदर्शी तथा कांटेक्टलेस तरीके से प्रदान किए जाने तथा पूरी प्रक्रिया को कर्मचारी /पेंशनर के लिए सहज बनाए जाने के लिए इंड टू इंड ऑनलाइन समाधान हेतु ई पेंशन पोर्टल क्रियाशील हो गया है. ऑनलाइन ई पेंशन के उद्घाटन के अवसर पर एन आई सी मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री संतोष कुमार एवं कोषाधिकारी श्री मुन्नालाल एनआईसी मुजफ्फरनगर के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में पेंशनरों के साथ उद्घाटन समारोह में वर्चुअली सम्मिलित हुए और उपस्थित सभी पेंशनरों ने कार्यक्रम से जुड़कर माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन से लाभान्वित हुए, और धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस ऑनलाइन प्रणाली का उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जाना, प्रत्येक चरण पर जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना तथा इस संबंध में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाना है यदि किसी प्राधिकारी द्वारा निर्धारित समय अवधि में कोई कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाती है तो सिस्टम द्वारा प्रकरण उच्च स्तर के पदाधिकारी को स्वतः इस्केलेट कर दिया जाएगा .इस संबंध में पूर्व में ही दिनांक 19 अप्रैल 22 को वित्त विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासनादेश जारी किया जा चुका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *