
मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।आज दिनांक 01.05.2022 को योगाचार्य श्री अजय कुमार द्वारा थाना मन्सूरपुर पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ हेतु मैडिटेशन एवं योगाभ्यास कराया गया तथा जानकारी दी गयी कि स्वस्थ जीवन जीना भी एक कला है, जो योग से प्राप्त होती है। आसन से शरीर शुद्ध, प्राणायाम से मन एकाग्र एवं ध्यान से चित्त की शुद्धि होती है।




