
गुडग़ांव (अशोक): प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल
विज अपने पुराने साथियों को सदैव याद रखते हैं। उनसे मिलने का कोई मौका
नहीं चूकते। संजय भसीन कुछ अस्वस्थ हैं। गृहमंत्री अपने गुडग़ांव प्रवास
के दौरान प्रदेश की हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन के गुडग़ांव
स्थित आवास पर उनका हाल-चाल पूछने के लिए पहुंच गए। उनका यह अंदाज सभी
चिर-परिचितों को बहुत अच्छा लगा। अनिल विज के संजय भसीन के आवास पहुंचने
की खबर जब लोगों को लगी तो भाजपा से जुड़े करणी सेना के राष्ट्रीय
अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, समाजसेवी पवन पाहूजा, हरजीत सिंह, अंकुश भसीन व
अन्य लोग भी पहुंच गए। भसीन ने बताया कि उन्होंने अनिल विज के सानिध्य
में भी कार्य किया है। जब विज युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष थे तब वह
गुडग़ांव युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष होते थे। गृहमंत्री ने परिजनों के साथ
पुरानी यादें भी ताजा की। भाजपा के संघर्ष के दिनों से लेकर अब सत्ता में
आने तक के सफर में संजय भसीन व उनके परिवार के योगदान की सराहना भी की।
कला परिषद को और कैसे सशक्त बनाया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। इस मौके
पर भसीन परिसर के सभी सदस्य भी मौजूद रहे और उनकी धर्मपत्नी शशि भसीन ने
गृहमंत्री को शॉल ओढाकर सम्मानित भी किया।




