बागपत में भाजपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु

बागपत में भाजपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु

बागपत। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ सासंद डा सत्यपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह एवं जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने भारत माता, पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन उदघाटन सत्र में सांसद डा सत्यपाल सिंह ने भाजपा का इतिहास और विकास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को उनकी कार्यपद्धति, रीति-नीति, लोकव्यवहार और शुचितापूर्ण जीवन की जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण में भाजपा पदाधिकारियों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत विषय पर केंद्र सरकार की कार्यशैली की जानकारी दी गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राजौरा ने इस सत्र में अपने विचार रखे। शिविर के तृतीय चरण में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने हमारा विचार परिवार विषय पर बोलते हुए कहा कि हम सब एक विचार के प्रतीक हैं। विचार के आधार पर ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश का जो परिदृश्य व परिस्थितियां हैं, हमें उन सभी का चिंतन करने की आवश्यकता है।
शिविर के चौधे चरण में पूर्व जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने 2014 के बाद आए युगांतकारी परिवर्तन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजनीति से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए प्रामाणिक कदम उठाए जिससे देश में युगांतकारी परिवर्तन आया है। उन्होंने धारा 370, राम मन्दिर, तीन तलाक़, जनधन खाते के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।
पांचवें चरण में प्रदेश मंत्री डा चन्द्रमोहन ने बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा के दायित्व के बारे‌ में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का 2 मई को समापन होगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुदेश चौहान, नीरज शर्मा, रामपाल नेहरा, जसवीर सौलंकी, डा अमित राणा, मनुपाल बंसल, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप बली, सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, विनोद बाल्मीकि, कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, अनिता खौखर, कंवरपाल गुर्जर, अश्विनी त्यागी, निशांत चौधरी, गौरव यादव, डा नीरज कौशिक, लता सिसौदिया, राधेश्याम शर्मा, दीपक भारती, सचिन जैन, अमित चौधरी, रणवीर गुर्जर, अंजू कश्यप, राजन जैन, गौरव चौधरी, प्रमोद खौखर आदि ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व को बताया तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल, राजनीतिक दिशा तथा राष्ट्रीय अखंडता के लिए मील का पत्थर बताया। प्रशिक्षण शिविर में श्रीभगवान तोमर, बोबील चौधरी, सोनिया चौधरी, मिथलेश देवी, विजय श्री, श्री ओम् कश्यप, जय कुमार, मास्टर विनोद कुमार, डा विनय त्यागी, जशराज भाटी, रोकी शर्मा, दीपक शर्मा, शेर सिंह गुर्जर, प्रभात गुर्जर, विकल शर्मा, नमन जैन, प्रभात तोमर, श्रवण भारद्वाज, अनिरुद्ध, प्रभात तोमर, योगेश पंवार, रविन्द्र तोमर आदि भी मौजूद रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *