Uncategorized
Trending

घर के आंगन में बैठी वृद्ध महिला पर बंदरो ने किया हमला

घर का आंगन पर बैठी एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर महिला को घायल कर दिया परिजनों के शोर मचाने पर बंदर मौके से भाग गए।

कांंधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत मैं घर का आंगन पर बैठी एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर महिला को घायल कर दिया परिजनों के शोर मचाने पर बंदर मौके से भाग गए। परिजनों ने महिला को कस्बे के राज्य के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी वृद्ध महिला मूदी अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी। तभी अचानक से एक बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई महिला की चीख पुकार सुन परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बंदरों के झुंड से मौके से भगाया शोर मचाने पर बंदर के झुंड मौके से भाग गए परिजन आनन-फानन में घायल महिला को लेकर कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। नगर व क्षेत्र में लगातार आवारा बंदर महिला व पुरुषों सहित बच्चों पर हमला कर घायल कर रहे हैं प्रशासन इसको और कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button