आंखों के उपचार के निर्णय लेने में नहीं बरतनी चाहिए जल्दबाजी

आंखों के उपचार के निर्णय लेने में नहीं बरतनी चाहिए जल्दबाजी

गुडग़ांव। आंखों के प्रति लोगों को जागरुक करने में जुटी मंथन आई हैल्थकेयर फाउण्डेशन ने सैक्टर 21 क्षेत्र में गीताज्ञानेश्वर डा. स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में लेसिक लेजर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व आंखों की विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य और निरोग रहना केवल हमारे शरीर के निरोग रहने पर ही निर्भर नहीं करता। मन, बुद्धि का भी संतुलित स्वस्थ रहना परमावश्यक है। उन्होंने कहा कि रोग तो रोग ही है। उसके उपचार के लिए जो हम निर्णय लेते हैं, वे जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। इस प्रकार के निर्णय स्वास्थ्य को और अधिक बिगाड़ देते हैं। समय रहते आंखों की बीमारियों का उपचार करा लेना चाहिए ताकि और अधिक बीमारी न बढ़े। महाराज जी ने कहा कि चश्मा हटवाने के लिए लेसिक लेजर सर्जरी करानी जरुरी है। इसी को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था के संस्थापक नेत्र चिकित्सक डा. सुमित ग्रोवर ने कहा कि नेत्रों से संबंधित बहुत रोग हैं जो वास्तव में ही समस्या हैं। किंतु चश्मा उतारने के नाम पर लेजर द्वारा महत्वपूर्ण संवेदनशील आंखों से छेड़ाछाड़ी कराना बड़ा ही विचारनीय विषय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यह सर्जरी कराने से पूर्व आवश्यक 5 मुख्य टेस्ट भी किए जाते हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस कार्यक्रम में अमेरिका से आए एनआरआई बृजभूषण मिढा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राव भगत सिंह, राव अमित यादव, कंचन यादव, लक्ष्मी यादव को भी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *