राज्य
Trending

कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन ने अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने गुडग़ांव स्थित अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग परिमंडल के कार्यालय पर कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

गुडग़ांव। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने गुडग़ांव स्थित अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग परिमंडल के कार्यालय पर कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन का आयोजन यूनियन के प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विश्वनाथ शर्मा व प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त होता जा रहा है। बातचीत के लिए यूनियन को बुलाया जाता है, लेकिन वार्ता नहीं की जाती। यूनियन के राज्य प्रधान व महासचिव को निलंबित किया हुआ है। समस्याओं का समाधान करने की बजाय यूनियन के 5 पदाधिकारियों को और निलंबित कर दिया है। विभाग की इस दमनकारी कार्यवाही से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त होता जा रहा है। इस सबसे मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है। कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों के बारे में उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को 25 हजार 500 रुपए का वेतनमान दिया जाए, टम अपवेंटी कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर न चढ़ाया जाए, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए, रिस्क के पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिया जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए, सभी कर्मचारियों को एलटीसी भी दी जाए, ग्रामीण जलघरों को पंचायत के अधीन न किया जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, पुरानी पैंशन स्कीम व एक्सग्रेसिया नीति बहाल की जाए, कर्मचारियों को श्रमिक नेता अनिल पंवार, सतीश लोहिया, मुकेश भ्याना, रविंद्र यादव, लक्ष्मीचंद शर्मा, राज सिंह बघेल, दीवानचंद, नरेश कुमार, अशोक कुमार, रामशरण पाल, लीलू गुर्जर, महीपाल यादव, रमेश चंद आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button