भाजपा का जाति धर्म में नहीं बल्कि सर्वसमाज साथ लेकर विकास कार्यों में करती है विश्वास

भाजपा का जाति धर्म में नहीं बल्कि सर्वसमाज साथ लेकर विकास कार्यों में करती है विश्वास

बागपत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जाति या धर्म देखकर कार्य नहीं करती है, बल्कि भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम किया जा रहा है। ये बात पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बावली गांव में जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के निवास पर एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव में भरपूर समर्थन देकर दोबारा भरोसा किया है, जिस पर पार्टी खरी उतरेगी। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तोमर, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट अंकित लपराना जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यवर्त आर्य, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, प्रमोद बावली, एडवोकेट दीपक शर्मा, निकाय प्रकोष्ठ के नगर संयोजक कमल तोमर, राधेश्याम शर्मा, अमित, कमल तोमर, मोहित तोमर, शिवम् भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *