Uncategorized
Trending

मकान बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट दो घायल

मकान बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कांंधला। क्षेत्र के गांव हुरमूजपुर में मकान बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव हुरमूजपुर में मकान बंटवारे को लेकर विनोद पक्ष में लोकेंद्र पक्ष में मारपीट हो गई मारपीट में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे में लात घूंसे चले जिसमें एक और से सोनू तो दूसरी ओर से छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। दूसरी और थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी सत्येंद्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की है जिसमें वह घायल हो गया पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button