Uncategorized
Trending

अयोध्या पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे कस्बा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए युवक को अपने साथ ले गई है।

कांधला। अयोध्या पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे कस्बा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए युवक को अपने साथ ले गई है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी युवक इंतजार राणा पिछले काफी समय से अयोध्या के थाना परगना में हुई गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। शुक्रवार को अयोध्या के थाना परगना में तैनात एसआई जितेंद्र यादव और अरुण कुमार स्थानीय थाने पहुंचे। दोनों दरोगाओ ने थाने पर अपनी आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी युवक को दबोच लिया और थाने ले आई। अयोध्या पुलिस पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि अयोध्या पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button