मन्दिर परिसर के कमरे के ताले तोडकर भगवान की मूर्ति व चॉदी के सिक्के चोरी

मन्दिर परिसर के कमरे के ताले तोडकर भगवान की मूर्ति व चॉदी के सिक्के चोरी

कैराना। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित यमुना ब्रिज के निकट स्थित मन्दिर से अज्ञात चोरो द्वारा मूर्ति व रूपये चुराये पूजारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
शुकवार को यमुना ब्रिज ग्राम मवी मे स्थित शनि मन्दिर के पूजारी अशोक गिरी महाराज ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुए बताया कि वह रोजाना की भॉति मन्दिर परिसर मे बने कमरो का ताला लगा दिया था उन्होने बताया कि गत रात्रि किन्ही अज्ञात चोरो ने दो कमरो के ताले तोडकर कमरो मे से चॉदी के करीब 45 सांप, दो मूर्तिया चॉदी की शंकर भगवान व माता पार्वती की व करीब सात हजार रूपये नकदी सिक्के चोरी कर लिए उन्होने बताया कि जब सुुबह उठे तो उन्हे कमरे के ताले टूटे हुए मिले पूजारी ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस ने तहरीर लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *