हैण्डीक्राफट उत्पादकों को देखकर प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दी राज्यपाल महोदया

हैण्डीक्राफट उत्पादकों को देखकर प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दी राज्यपाल महोदया

सहारनपुर। महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अम्बाला रोड़ स्थित सांसद हाजी फजलुर्रहमान के दामाद एवं प्रतिनिधि औसाफ गुड्डू की फर्म मै0 शाईनिंग हैण्डीक्राफट का निरीक्षण किया गया। राज्यपाल महोदया द्वारा हैण्डीक्राफट फर्म में लकड़ी से बने विभिन प्रकार के फर्नीचर, इत्यादि का निरीक्षण किया। निरीक्षणोपरान्त मा० महोदया जी ने लकड़ी से बने उत्पादों की प्रशंसा की गयी तथा निर्यात को और आगे बढ़ाने के लिये प्रयास करने के निर्देश दिये गये। वहीं द्वितीय फर्म मै० जीनत हैण्डीक्राफट जो कि हॉमडिकोर निर्यात इकाई है और अम्बाला रोड़ स्थित ज्ञान कलश स्कूल के पास है का भी निरीक्षण किया। जिसके प्रोपराईटर काशिफ और सिराज आलम है। मा० महोदया के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा इकाई के लकड़ी से बने उत्पादों की प्रंशसा की गयी तथा निर्यात को और आगे बढ़ाने के लिये प्रयास करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उपजिलाधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहारनपुर इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *