crimeराज्य
Trending

पत्नी,पुत्री की हत्या कर,खुद भी लगायी फांसी

उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दुधमुंही पुत्री की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दुधमुंही पुत्री की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह तीनों के शव कमरे में मिले।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवक द्वारा पत्नी पुत्री की हत्या कर खुद फांसी पर लटकने की आशंका व्यक्त की है हालांकि मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि उत्तमगज पश्चिमी मुहल्ला निवासी निवासी महिला ने पुलिस को सूचित किया था कि उसका बेटा रामप्रकाश (26), बहू मीनू (24) और उनकी 3 माह की बच्ची कृष्णा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़े है। उसने बताया कि सुबह जब बहू बेटे अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो महिला और उसके पुत्र ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया और कमरे में देखा कि रामप्रकाश चुनरी से लटका हुआ है और बिस्तर पर उनकी बच्ची और बहू मृत हैं।
पुलिस ने इस बात की आशंका जताई है कि किसी विवाद में रामप्रकाश ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद अपने बच्चे की हत्या करके खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले तीनों शवों के गले पर निशान मिले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button