कैंपस प्लेसमेंट में जीयू के 6 छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ चयन

कैंपस प्लेसमेंट में जीयू के 6 छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ चयन

गुडग़ांव। गुडग़ांव विश्वविद्यालय (जीयू) परिसर में विभिन्न कंपनियों द्वारा छात्रों को रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जीयू के कई छात्रों का चयन भी किया गया है। जीयू के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने चयनित सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हर बच्चा अच्छी शिक्षा हासिल कर अच्छा रोजगार चाहता है ताकि वह अपने परिवार का सहारा बन सके। जीयू के प्रवक्ता ने बताया कि क्यूडेस्क, टीसीएस, सोपरा स्टेरिया, इनोस्टैक्स, विप्रा, यामाहा कंपनी ने कैंपस में चयन का आयोजन किया था। जिसमें 6 छात्रों का नेशनल एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है। जिससे छात्र बड़े उत्साहित हैं। उनके चयनित होने से अन्य छात्रों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. अशोक खन्ना ने बताया कि इन छात्रों को ऑफर लेटर भी कंपनी द्वारा दे दिए गए हैं। इन छात्रों को 4 से 6 लाख रूपए का सालाना पैकेज मिलेगा। चयनित छात्रों में हर्षित मल्होत्रा, आशीष यादव, सुधांशु, मुस्कान, विपर्व चोपड़ा व चर्चिल कुण्डू शामिल हैं। कैंपस प्लेसमेंट के अवसर पर जीयू के डा. अमन वशिष्ठ, डा. मनीषा, डा. सुमन वशिष्ठ व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *