मारपीट के आरोपी पर कार्रवाई न होने से आक्रोश,कोतवाली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

मारपीट के आरोपी पर कार्रवाई न होने से आक्रोश,कोतवाली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

शामली। उपाध्याय चेतना मंच ने गांव कुडाना में समाज के युवक के साथ मारपीट करने के आरोपी दबंग पर जान से मारने की धमकी देने व पुलिस द्वारा अभी तक आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी कि यदि पीडित परिवार के साथ न्याय न हुआ तो मंच आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को उपाध्याय चेतना मंच के जिला उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शामली कोतवाली प्रभारी से मिला। सुरेश उपाध्याय ने बताया कि 6 अप्रैल को गांव कुडाना निवासी धर्मेन्द्र उपाध्याय को गांव के ही एक दबंग ने धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया था जिसे गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रैफर किया गया था जहां करीब 15 दिन तक उसका उपचार चला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीडित परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी लेकिन कार्रवाई न होने पर दबंग खुलेआम घूम रहा है। संजय उपाध्याय ने कहा कि पीडित परिवार लगातार न्याय के लिए चक्कर काट रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं घायल की पत्नी राखी उपाध्याय ने कहा कि उक्त दबंग व उसका साथी आए दिन उनके साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहा है जिससे उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है। मंच ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पीडित परिवार को न्याय न मिला तो उपाध्याय चेतना मंच व समाज के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पुलिस ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर पालेराम उपाध्याय, जयपाल उपाध्याय, सतपाल, सुरेन्द्र कश्यप, जितेन्द्र, बबली उपाध्याय, मोनिका उपाध्याय, सचिन, अमित उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *