महंगाई की मार से पशुओं की भी भूखे मरने की आई नौबत

महंगाई की मार से पशुओं की भी भूखे मरने की आई नौबत

गढ़ीपुख्ता। कस्बे के समाजसेवी रणकुमार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैक्ट्रियों के दलालों द्वारा गेहूं से निकलने वाले भूसे को खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर गत्ता फैक्टियों में सप्लाई किए जाने से पशुओं के सामने भुखमरी की नौबत आ जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कस्बे के समाजसेवी रण कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे एक पत्र में कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पशु भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, हर साल गरीब आदमी अपने घर में भूसा रख लेता था जिसे वह पूरे साल अपने पशुओं को खिलाता था लेकिन इस बार गेहूं की फसल तैयार होने से पहले ही फैक्ट्रियों के दलालों द्वारा गेहूं से निकलने वाले भूसे को खरीद लिया, पहले जो ग्रामीण अपने घर में पशु पालने का काम करते थे वे 400-500 रुपये कुंतल भूसा खरीद लेते थे लेकिन इस बार यह भूसा 1100-1200 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से भी नहीं मिल रहा है क्योंकि उक्त दलाल सारे भूसे को गत्ता फैक्ट्रियों में ऊंचे दामों पर सप्लाई कर रहे हैं जिस कारण पशुओं के सामने चारे का संकट खडा हो गया है और वे भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गत्ता फैक्ट्रियों में भूसे की सप्लाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो गाय व अन्य पशु भूख से मर जाएंगे। इस मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *