शामली आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

शामली आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

शामली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शामली आएंगी। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे व निरीक्षण को देखते हुए डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने गुरुवार को संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राज्यपाल के आने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं भी दुरूस्त कर ली जाएं। राज्यपाल के आगमन को लेकर संयुक्त जिला अस्पताल में भी साफ सफाई जोरों से की जा रही है। गुरुवार को भी सफाई कर्मचारी पूरे दिन काम में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार (आज) जनपद के प्रस्तावित भ्रमण व निरीक्षण करने पहुंचेंगी। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने गुरुवार को राज्यपाल के जनपद में विभिन्न स्थानों अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, कृषि विज्ञान केन्द्र जलालपुर, सखी वन स्टॉप सेंटर बनत, संयुक्त जिला चिकित्सालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल के आगमन से पूर्व ही सभी स्थानों पर तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरूस्त की गयी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दूसरी ओर राज्यपाल के आगमन को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में साफ सफाई जोरों से की जा रही है। गुरुवार को भी सफाई कर्मचारी पूरे दिन अपने काम में जुटे रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *