बेटे की ससुरालियो ने डाला मॉ पर तेजाब, बेटे पर चाकू से हमला

बेटे की ससुरालियो ने डाला मॉ पर तेजाब, बेटे पर चाकू से हमला

कैराना। कस्बे के झिंझाना रोड पर नाहिद कालोनी के निकट बिना नम्बर प्लेट की गाडी मे सवार ससुरालियो ने बेटे की मॉ पर डाला तेजाब, बेटे पर किया चाकू से हमला घटना स्थल पर पहुॅची पुलिस ने सरकारी अस्पताल मे कराया भर्ती हालत गम्भीर होने पर मेरठ के लिये किया रेफर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कैराना के क्षेत्र के गॉव निवासी मोहसीन पुत्र शौकत का निकाह जनपद बागपत निवासी नगमा पुत्री जबरदीन के साथ हुआ था मोहसीन के नुत्फे से नगमा को तीन सन्तान उत्पन्न हुई तीनो सन्तान मृत है। बताया जा रहा है कि लगभग 5 माह पूर्व नगमा व मोहसीन के बीच कुछ विवाद हो गया जिसके चलते नगमा अपने पिता के यहॉ जनपद बागपत मे रहने लगी जिसके चलते पति व पत्नि के बीच आपसी मतभेद बढ गये और दोनो पक्षो द्वारा एक दूसरे पक्ष के बीच न्यायालयो मे मुकदमा चल रहा है जिस कारण दोनो पक्षो के बीच आपसी रंजिश बढ गई वही बताया जा रहा है कि गत गुरूवार को मोहसीन अपने माता सबीना के साथ कैराना आया हुआ था और लगभग दोपहर 3 बजे अपने गॉव पावटीकला वापस जा रहा था जैसे ही मोहसीन व सबीना झिंझाना रोड पर स्थित नाहिद कालोनी के निकट पहुॅचे तो बिना नम्बर प्लेट गाडी मे सवार तीन हमलावरो ने मोहसीन व सबीना पर हमला बोल दिया और गाडी मे सवार हमलावरो ने सबीना पर तेजाब फेक दिया वही मोहसीन पर चाकू से वार किया जिससे मोहसीन व सबीना गम्भीर रूप से घायल हो गये उधर हमलावर घटना को अन्जाम देकर वहॉ से फरार हो गये राहगिरो की सहायता से मोहसीन व सबीना को कस्बे के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुॅची चिकित्सको ने सबीना की हालत को गम्भीर देखते हुए उसे जिला मेरठ के लिए रेफर कर दिया उधर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर मोहसीन की सास फरजाना पत्नि जबरदीन, जाबिर पुत्र जबरदीन जिला बागपत व नौशाद पुत्र नामालूम के विरूद्व सम्बन्धित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहनता से जॉच कर कार्यवाही की जायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *