स्कूल चलों अभियान के तहत अभिभावकों से घर-घर सम्पर्क
उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा गॉव में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों से संपर्क किया

गढीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव सांपला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा गॉव में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों से संपर्क किया तथा प्रत्येक अभिभावक को अपने 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को विद्यालय भेजने का अनुरोध किया और 6से 14आयु वर्ग के सभी बच्चे जिन्होंने बीच में ही पढाई छोड़ दी है। उन सभी का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्ररित किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी बृजपाल शर्मा द्वारा विशेष सहयोग किया गया। जनसंपर्क अभियान मे मुख्य रूप से शिवदत्त शर्मा ग्राम प्रधान सांपला, महावीर सिंह प्रधानाध्यापक, उपेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह ,रविन्द्र कुमार,राखी, आशा इत्यादि अध्यापकों के द्वारा अभिभावकों को प्रेरित किया गया।




