बागपत में उद्यमियों ने उठाई रिम धुरा उद्योग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल करने की मांग

बागपत में उद्यमियों ने उठाई रिम धुरा उद्योग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल करने की मांग

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनपद स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में जनपद के रिम व धुरा उद्योग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने की मांग उद्यमियों ने उठाई।
गुरुवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक की। उन्होंने उद्यमियों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा यूपीएसआईडीसी में पुलिस पेट्रोलिंग पुनः प्रारंभ की जाए।
बागपत यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में साफ-सफाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। जनपद के रिम धुरे उद्योग को वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में सम्मिलित करने के लिए भी उद्यमियों ने मांग की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
बैठक में उद्यमियों ने कहा कि बागपत इंडस्ट्री एरिया में सिंचाई विभाग का नाला बहता है जिसकी साफ सफाई ना होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग को साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों को हटाए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई। उद्यमियों का कहना था कि कोर्ट के सामने एआरटीओ कार्यालय पर काफी वाहन अत्यधिक मात्रा में आ जाते हैं जिससे आवागमन का रास्ता बंद हो जाता है, एआरटीओ कार्यालय के सामने वाली सड़क पर 300 मीटर से भी ज्यादा लंबी वाहन लाइन लगी रहती है। इस समस्या का त्वरित समाधान कराए जाने की मांग उद्यमियों द्वारा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निवेश मित्र योजना की समीक्षा की। इसमें कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 74 अप्रूबल प्राप्त हुए व दो निरस्त हुए।
इस अवसर पर सहायक उपायुक्त उद्योग स्वीटी उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई नीरज सिंह, उद्यमी सुरेंद्र जिंदल, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *