भाजपा नेत्री को 4 लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया

भाजपा नेत्री को 4 लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया

पुरकाजी 28 अप्रैल । खेत पर काम कर रही भाजपा नेत्री को महिला सहित 4 लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया शिकायत पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेत्री का मेडिकल परीक्षण कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री हिना चौधरी मजदूरों के साथ बृहस्पतिवार कि सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत पर काम कर रही थी तभी कस्बा निवासी रियाज मेहताब पुत्र गण अली हसन जान मोहम्मद पुत्र जब्बार एवं फातमा पत्नी मेहताब ने जाकर उनके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है जिसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *