अलविदा जुमा व ईद के मद्देनजर डीएम ने ली धर्मगुरुओं की बैठक

अलविदा जुमा व ईद के मद्देनजर डीएम ने ली धर्मगुरुओं की बैठक

शामली। अलविदा जुमा की नमाज व ईद के त्यौहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम व एसएसपी ने जनपद के धर्मगुरुओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित रखी जाए। डीएम ने कहा कि नए एवं परंपरागत जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाले जाएंगे। डीएम ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे सादगी से त्यौहार मनाएं तथा कोविड-19 प्रोटोकाल का भी पालन करें।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने अलविदा जुमे की नमाज व ईद के त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के धार्मिक गुरुओं की शांति समिति की बैठक ली। डीएम ने धर्मगुरुओं से चर्चा कर सहमति से निर्णय लिया कि आगामी त्यौहारों के अंतर्गत किसी भी धार्मिक आयोजन में लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित ध्वनि तीव्रता के अंतर्गत रखी जाएगी। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि प्रशासन द्वारा परंपरागत जुलूस निकालने हेतु प्रतिबंधों के अधीन रहते हुए अनुमति दी जाएगी। नए एवं परंपरागत जुलूस पूर्व अनुमति के नहीं निकाले जाएंगे। डीएम ने कहा कि शासन व कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सादगी एवं सौहार्द से त्यौहार मनाएं। बैठक में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि अब तक जितने भी त्यौहार आए हैं, सभी में आप लोगों का पूर्ण सहयोग मिला है इसलिए आगे भी इसी प्रकार अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुए शांति से अपना त्यौहार मनाएं। इस मौके पर डीएम ने अधिकारियों को ईदगाह व मस्जिदों में साफ सफाई, पानी व बिजली आपूर्ति दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *