
मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) डीएवी महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित महामंत्री डॉ अमित मलिक एवम निर्विरोध निर्वाचित जिला प्रतिनिधि डॉ कुलदीप सिंह का स्वागत किया गया। इसी के साथ कॉलेज इकाई में सचिव पद पर डॉ सुरेंद्र पाल सिंह को चुना गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ सतेंद्र कुमार , डॉ शैलेंद्र शर्मा, डॉ मुकेश त्यागी, डॉ वेदपाल, डॉक्टर के पी सिंह, डॉ योगेश कुमार, डॉक्टर निर्देशपाल द्वारा माल्यार्पण करके डॉक्टर अमित मलिक का स्वागत किया । डॉ मुकेश चंद त्यागी, डॉ विपिन जैन, डॉ सचिन कुमार, डॉ अमरकांत शर्मा द्वारा डॉ कुलदीप सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी 6 मई ,2022 को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित पदाधिकारयो के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर चर्चा की गई एवं इस कार्यक्रम को डीएवी कॉलेज मे कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ संजय सिंह एवं डॉ देवेश त्यागी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के विषय में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नवीन शर्मा (अध्यक्ष डी ए वी महाविद्यालय शिक्षक संघ) द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुनीता शर्मा, पूर्व प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, डॉ अर्चना सिंह, डॉ सुषमा सैनी, डॉ सुविता कुमारी, डॉ संध्या जैन, डॉ प्रीति अग्रवाल, डॉ रेखा जी आदि उपस्थित रहे।




