बैठकों से खत्म नहीं होगा यूक्रेन विवाद

बैठकों से खत्म नहीं होगा यूक्रेन विवाद

कीव। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध बैठकों से नहीं बल्कि तब समाप्त होगा, जब रूस इसे समाप्त करने का फैसला करेगा। गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात को बेहद उपयोगी बताया।
उन्होंने पुतिन के साथ मंगलवार को हुई अपनी बैठक के बारे में कहा कि संघर्ष की शुरुआत के बाद से ही वह यही संदेश देते रहे है कि रूसी आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है और इसे जल्द से जल्द समाप्त होना चाहिए।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक श्री गुटेरेस की गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकार कानून उल्लंघन तथा युद्ध अपराधों की आशंका के बारे में चिंताओं को रूसी राष्ट्रपति के साथ साझा किया।
गुटेरेस ने दो महीने पुराने संघर्ष को समाप्त करने के मामले में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका का बचाव किया। उन्होंने कहा, “युद्ध बैठकों से समाप्त नहीं होगा। युद्ध समाप्त हो जाएगा जब रूस इसे समाप्त करने का फैसला करेगा और जब युद्धविराम के बाद एक गंभीर राजनीतिक समझौते की संभावना होगी। हम सभी बैठकें कर सकते हैं लेकिन उससे युद्ध समाप्त नहीं होगा।”
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सीएनएन को बताया कि यूक्रेन में युद्ध बैठकों के साथ समाप्त नहीं होगा। वह तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक कि रूस इसे समाप्त करने का फैसला नहीं करता।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष की शुरुआत 24 फरवरी को हुई, जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *