सड़क दुर्घटना में दो की मौत

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र कोहड़ौर के समदरियापुर गांव के निवासी लखई राम (56) पुत्र रामू और अकोढिया निवासी मान्धाता फूल चंद (45) पुत्र हरिलाल बुधवार को देर रात बाइक पर सवार होकर मोहन गंज से जेठवारा की तरफ जा रहे थे। तभी डोमीपुर भुआलपुर के पास इनकी बाइक पीछे से एक ट्रैक्टर से टकरा गयी।
दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। जेठवारा थाने की पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *