मुजफ्फरनगर (मो सुहैल)। न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत की जन जागरूकता हेतु महिला आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एक विशाल रैली को जिला जज चमन प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गॉड ने जानकारी देते हुए अवगत कराया की यह रैली न्यायालय परिसर से निकलकर कचहरी परिसर से होते हुए जनपद के सभी मुख्य मार्गो से होते हुए टाउन हॉल रोड स्थित नगर पालिका परिषद में जाकर समाप्त होगी आपको बता दे आगामी 14 मई को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें आपसी सुलह समझौते के तहत बैंक बिजली वह आपसे झगड़ों के मुकदमों को समझौता कराकर निस्तारण कराया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जनता को सस्ते से सस्ता न्याय उपलब्ध कराया जा सके। जिसकी वजह से छोटे मुकदमों के वाद कारी लंबे समय तक कोर्ट वह न्यायालय की लड़ाई में पिसते रहते है। जिसकी वजहा से वाद करियो को काफ़ी आर्थिक नुकसान हो जाता है। इसी क्रम में जन जागरूकता हेतु आंगनबाड़ियों के द्वारा क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य रजनी पँवार के साथ सेकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।


