चोरी के सामान सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के सामान सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

गंगोह। थाना गंगोह पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी का सामान व दो नाजायज चाकू बरामद हुए हैं। गंगोह पुलिस ने थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 206/22 धारा 380 भादवि में चोरी का बैट्रा बरामद करते हुए अभियुक्तगण आशीष उर्फ काला पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम गांधीनगर थाना गंगोह जिला सहारनपुर व सुखदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र बूटा सिंह निवासी सरदारो का डेरा बहादुरनगर रोड़ लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर को दो अदद नाजायज चाकू सहित विद्यार्थी तिराहा कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर से गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने गिरफतार अभियुक्तांे के जेल भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *