सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से टयूबवैल के पाईप व एटलस साईकिल तथा एक नाजायज छूरी बरामद हुई है। थाना फतेहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौलवी शमीम के आम के बाग के पास मुजफ्फरी नियामतपुर मार्ग से एक नफर अभियुक्त सुमित उर्फ डैनी पुत्र नरेश निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर को चोरी किये गये टयूबवैल के पाईप व एक अदद एटलस साईकिल मय एक अदद छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं थाना फतेहपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमें में वांछित चले रहे अभियुक्त समीर पुत्र फरमुद निवासी हलवाना रोड कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को पंचायत घर के पास हलवाना रोड से चोरी किये गये टयूबवैल के पाईप के साथ गिरफ्तार किया है।


