मुजफ्फरनगर(मो सुहैल) प्राप्त समाचार के अनुसार राजपूत महासभा व समस्त युवा राजपूत मुजफ्फरनगर के द्वारा दिनांक 8 मई 2022 दिन रविवार को वीर शिरोमणि मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती 2022 रुड़की रोड पर स्थित किरण फार्म हाउस पर भव्य रुप से मनाई जाएगी l
दिनांक 8 मई 2022 में रविवार के दिन किरण फार्म हाउस रुड़की रोड पर प्रातः 10:00 शुभारंभ होगा, तत्पश्चात 11:00 अपराहन भंडारे का आयोजन होगा एवं इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी lइस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती में कुंवर बृजेश सिंह विधायक देवबंद एवं राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे l
इस बार महाराणा प्रताप जयंती में डीके ठाकुर, जीत राजपूत, विक्रांत राणा राहुल राणा एवं विजय राजपूताना के द्वारा गायन की विशेष प्रस्तुति की जाएगीl
आज दिनांक 27 अप्रैल में राजपूत समाज के सम्मानित लोगों के द्वारा कुंवर बृजेश सिंह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उनके पैतृक गांव जड़ौदा जट ले जाकर महाराणा प्रताप जयंती के लिए आमंत्रित किया गयाl मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने वालों में राजपूत समाज के अमित पुंडीर, अनिल सिंह, शैलेंद्र राणा एडवोकेट, सुभाष चौहान, नसीब सिंह, प्रोफेसर तोप सिंह राणा, अनिरुद्ध सिंह ,सतीश राणा, गजराज सिंह नरेंद्र सिंह माधव राजपूत दिव्य प्रताप सोलंकी अरुण प्रताप सिंह सुमित राणा आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहेlमो सुहैल पत्रकार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।


