राज्य
Trending

प्रदेश शासन के आदेश पर कैराना मे स्वेच्छा से धर्मस्थलो से उतरे लाउडस्पीकर

कैराना। प्रदेश शासन के आदेश के बाद कैराना मे स्थित मन्दिर, मस्जिदो से स्वेच्छा से लाउडस्पीकर उतारे गये प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली कैराना परिसर मे पुलिस अधिकारियो द्वारा दोनो समूदाय के धार्मिक स्थलो के जिम्मेदार लोगो की बैठक ली लाउडस्पीकर को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देशो से भी अवगत कराया। वही शाम के समय मौहल्ला बेगमपुरा चौक बाजार मे स्थित छिपीयोवाली मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियो ने एक लाउडस्पीकर उतारा इस मस्जिद मे दो लाउडस्पीकर लगे हुए थे उधर एक लाउडस्पीकर की आवाज को कमेटी द्वारा धीमा कर दिया गया वही कस्बे मे स्थित सिद्वपीठ माता बालासुन्दरी देवी मन्दिर से भी लाउडस्पीकर स्वेच्छा से उतार दिए गए जहॉ पर पंडित विनोद कुमार शर्मा, कमल सिंघल, मोहनलाल आर्य आदि मौजूद रहे।
हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है कैराना
कैराना मे हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल दूर-दूर तक विख्यात है गत दिनो बालाजी शोभायात्रा मे मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा व प्रसाद वितरण कर जोरदार स्वागत किया गया था जिसकी प्रशंसा जनपद ही नही अपितु प्रदेश के सभी पदाधिकारियो द्वारा की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button