राज्य
Trending

कश्मीर के एक बैंक में भगदड़ से तीन लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गलती से गोली चल जाने से भगदड़ मच गयी, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गये।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गलती से गोली चल जाने से भगदड़ मच गयी, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर बैंक की शोपियां शाखा में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक चलने से भगदड़ मच गयी, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गये। बंदूक से चली गोली से कोई हताहत नहीं हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड से गलती से अचानक राइफल चल गयी। गोली किसी को नहीं लगी लेकिन उसकी आवाज सुनकर लोगों में भय व्याप्त हो गया और वे भागने लगे जिसमें तीन युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button