crime
Trending

विद्युत कंपनी के यंत्री को रिश्वत लेते पकड़ा

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लु) की टीम ने आज विद्युत कंपनी में पदस्थ एक यंत्री को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लु) की टीम ने आज विद्युत कंपनी में पदस्थ एक यंत्री को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
ईओडब्लु टीम के उपपुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ने बतायाा कि करकबेल स्थित मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वितरण कम्पनी में कार्यरत कनिष्ट यंत्री विनोद कुमार चौहान को जबलपुर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकडा गया है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने बिजली चोरी के मामले में जगदीश सिंह राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण को समाप्त करने के लिए यंत्री ने 15 हजार रूपये की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button