गौकश पिता-पुत्र ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर   15-15 हजार के ईनामी हैं दोनों आरोपित, चल रहे थे वांछित

गौकश पिता-पुत्र ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर 15-15 हजार के ईनामी हैं दोनों आरोपित, चल रहे थे वांछित

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई से घबराए आपराधिक वारदातों में लिप्त इनामी बदमाशों द्वारा लगातार पुलिस के सामने पेश होकर अपराधों से तौबा की जा रही है। मंगलवार को गौकशी के मामले में वांछित 15-15 हजार के दो ईनामी गौकश पिता-पुत्र ने हाथों में तख्ती लेकर गढीपुख्ता पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडौर संभालने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कडी कार्रवाई के निर्देशों से बदमाशों में हडकंप मचा हुआ है। आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपी लगातार पुलिस के सामने हाथ उठाकर अपराधों से तौबा कर सामान्य जीवन बिताए जाने की कसमें खा रहे हैं। मंगलवार को भी गढ़ीपुख्ता थाने पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी पिता-पुत्र जमील पुत्र मंजूर व अमजद पुत्र जमील पिछले काफी समय से गौकशी के मामले में वांछित चल रहे थे। आरोपितों के खिलाफ गढीपुख्ता थाने में पूर्व में भी मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस की कार्रवाई से घबराए दोनों गौकश मंगलवार को हाथों में तख्तियां लेकर थाने पहुंचे तथा थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी करीब आधा दर्जन बदमाशों ने थाने पर पेश होकर अपराधों से तौबा करते हुए सामान्य जीवन बिताने की कसम खाई थी। वहीं कई अन्य थानों में भी बदमाश हाथ उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन बिताए जाने की कसमें खा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *