सहारनपुर। सहारनपुर के ग्राम मल्हीपुर में बिजली का तार टूटने से दलित बस्ती के दो घरों में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में सीमा पत्नी स्वर्गीय अमरेश के घर के समान के साथ ही मवेशी की भी आग में जलने से मौत हो गई जबकि बिरमपाल पुत्र रतनलाल का घर का सारा सामान जल गया। सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मल्हीपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। सांसद ने बिजली विभाग के अभियंता और लेखपाल से बात करके पीड़ित परिवार के नुकसान की जल्द से जल्द रिपोर्ट बनाने को कहा और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की। सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार के दुःख में वह हर तरह से उनके साथ हैं और पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जाएंेगे। इस दौरान शहजाद अली, मुकेश कुमार जैन, अंदीप कुमार, सोमप्रकाश पूर्व प्रधान, धर्मसिंह ग्राम प्रधान, वहाब मलिक, विकास, संजय एडवोकेट, इश्क लाल, अरशी हसन, सैय्यद हस्सान आदि उपाथित रहे।


