सहारनपुर। जनपद के थाना मण्डी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे अवनीश गौतम को शासन द्वारा प्रोन्नत करते हुए पुलिस उपाधीक्षक का सम्मान दिया है। पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होेने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर प्रोन्नति की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


