जिला कारागार में बंदी कर रहे अपने हुनर का प्रदर्शन

जिला कारागार में बंदी कर रहे अपने हुनर का प्रदर्शन

बागपत। आज जिला कारागार बुलंदशहर में जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर अंशुल तेवतिया द्वारा बंदियों के लिए चलाये जा रहे साक्षरता अभियान के लिए लेखन एवं पाठ्य सामग्री ,साबुन एवं हैंड सेनेटाइजर भेंट किए। कारागार की महिला बैरक में स्थापित ब्यूटीपार्लर देखकर बहुत खुशी प्रकट की। बंदियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग देखकर आश्चर्य चकित रह गईं। कारागार में तैयार किए गए बहुउद्देशीय हाल व अत्याधुनिक जिम देखा। कारागार की नर्सरी व गमला निर्माण देखकर बहुत प्रशंसा की। कारागार में सर्वत्र फैली फुलवारी व हरियाली व उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था देखकर खुशी जाहिर की। महिला बैरक में महिला बंदियों द्वारा आरती व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत गीत गाए।
कारागार में अन्य कौशल विकास व शैक्षणिक कार्यक्रम भी देखे। कम्प्यूटर विज्ञान की कक्षा का संचालन बन्दी शिक्षक द्वारा देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। उनके द्वारा कारागार में स्थापित पुस्तकालय भी देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कारागार की व्यवस्था देखकर आश्चर्य प्रकट किया और कहा कि सामान्य जन मानस में कारागार की जो छबि होती है, यहां तो सबकुछ उसका एकदम उल्टा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *