सरकार का बड़ा फैसला,एक जून से ऑफलाइन परीक्षा

सरकार का बड़ा फैसला,एक जून से ऑफलाइन परीक्षा

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि राज्य में एक जून से 15 जुलाई के बीच ऑफलाइन परीक्षा करायी जायेगी और सभी विश्वविद्यालय के कुलपति इसको लेकर सख्त हैं।
सावंत ने राज्य में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग के संदर्भ में कुलपतियों के साथ बैठक की।
बैठक के बाद सावंत ने ट्वीट कर कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एक जून से 15 जुलाई तक ऑफलाइन परीक्षा कराने को लेकर सख्त हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर सभी विश्वविद्यालयों में ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित करने की तैयारी जोरों पर है।
उन्होंने कहा कि बताया कि बैठक में कुलपतियों ने एक जून से 15 जुलाई तक दो पेपरों के बीच दो दिन के अंतराल के साथ ऑफलाइन परीक्षाएं कराने को लेकर कड़ा रूख अख्तियार किया हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *