गुडग़ांव (अशोक): कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन गुडग़ांव में
बढ़ता ही जा रहा है, जिससे स्कूलों में जाने वाले छोटे बच्चों के अभिभावक
चिंतित नजर आने लगे हैं। बताया जाता है कि कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों
में बच्चे भी हैं। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी
स्कूलों के मुखियाओं से आग्रह भी किया है कि बच्चों को लेकर विशेष
सावधानी बरती जाए। जहां उन्हें अनिवार्य रुप से मास्क लगाने के लिए कहा
जाए, वहीं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सैनिटाईज भी कराया जाए। स्कूल
के मुखियाओं से यह भी कहा गया है कि यदि किसी बच्चे को कोरोना होने की
शिकायत मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग तो दें। कोरोना से बचे
रहने के लिए इम्युनिटी मजबूत रखने की सख्त जरुरत है। लिक्विड का अधिक से
अधिक सेवन किया जाए। पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दी जाए। उधर स्वास्थ्य
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से डरना नहीं है, अपितु उससे
लडऩा है। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय
कोरोना से बचाव की पूरी जानकारी भी दें। स्कूल प्रशासन भी यह सुनिश्चित
करे कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं। अभिभावकों को बच्चों
को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सर्दी-जुकाम हो जाने पर अपने
बच्चों को स्कूल या कहीं बाहर न भेजें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी
बच्चों को ले जाने से बचें। उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दें, तभी बढ़ते
कोरेाना संक्रमित से अपने बच्चों को बचाया जा सकता है।


