पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या

पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या

जानसठ l जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव खलवाड़ा में मंगलवार दोपहर को मुजफ्फरनगर कोर्ट की तारीख से वापस लौट रहे पति पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या हुई। दौहरे मर्डर की सूचना पर एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। प्राप्त समाचार के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव खलवाड़ा निवासी मृतक महिला कौशल उम्र 30 वर्ष की शादी मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी मृतक हरपाल उम्र 38 वर्ष से हुई थी। बताया गया कि गांव जोहरा में करीब 1 वर्ष पूर्व किसी हत्या के मामले में हरपाल के 2 पुत्र मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं और हरपाल बेल पर रिहा है। जो अपनी पत्नी कौशल सहित गांव खलवाड़ा अपनी पत्नी के मायके करीब 3 महीनों से रह रहा है। मंगलवार दोपहर हरपाल अपनी पत्नी कौशल के साथ मुजफ्फरनगर कोर्ट की तारीख के बाद वाटस गांव खलवाड़ा जा रहा था। तभी गांव गढ़ी – खलवाड़ा मार्ग पर ई रिक्शा में सवार मृतक कौशल और हरपाल को बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव सहित जानसठ कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों मृतक दंपतियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने बताया कि गांव जोहरा में मृतक हरपाल और उसके दो पुत्र जो अभी भी हत्या के मामले में जेल में बंद है। इसी रंजिश के चलते 1 वर्ष पूर्व हत्या में मारे गए युवक के भाई द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस द्वारा टीम गठित कर हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *