बेनीवाल ने की अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग

बेनीवाल ने की अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग

जयपुर। राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर उसकी लच्चर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण हर रोज दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है।
बेनीवाल ने दौसा जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसकी हत्या कर देने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने दौसा जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके हत्या कर देने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजस्थान में हर रोज दुष्कर्म जैसे अपराध हो रहे है।
उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेेस सरकार की लच्चर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है और हर रोज ऐसी घटनाओं से प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि अपराधियों को कठोरतम कानूनी सजा दी जानी चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *