23 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

23 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के ओढ़व इलाके से विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने 23 लाख रुपये से अधिक कीमत के प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसओजी पीएसआई जे बी देसाई ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर देर रात सोनी की चाल के निकट एक कार की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसमें से 238.400 ग्राम एमडी ड्रग्स और कार जब्त करके दो लोगों को पकड़ लिया गया। जब्त ड्रग्स की कीमत 23,84,000 रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *