crime
Trending

लाठी- डंडों से पीटकर स्नातक छात्र की हत्या

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में मंगलवार को एक स्नातक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गसी।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में मंगलवार को एक स्नातक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गसी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौरंगाबाद गाँव निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सुनील (18) का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में मिला। उसकी धारदार हथियार व लाठी- डंडों से पीटकर हत्या की गयी है।
उन्होने बताया कि सुनील दो भाइयों में छोटा है । उसके पिता राजेन्द्र कुमार की मौत बहुत पहले हो चुकी थी। परिजनो के अनुसार वह रोज की तरह खाना खाकर देर रात अपने कमरे में सोने गया था। आज सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो खून से सने एक कपड़े से उसका शव ढका गया था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे हटाया और पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि उसकी हत्या आशनाई में हुई है । वह अपने साथ एक कपड़ा भी ले गया था आरोपियों ने उसकी हत्या करने के बाद उसी कपड़े से उसके शरीर को ढक दिया था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button