रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में काम करेंगे विवेक ओबेरॉय

रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में काम करेंगे विवेक ओबेरॉय

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्मकार रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में काम करते नजर आयेंगे।
रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के बाद, विवेक ओबेरॉय भी ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना पहला लुक जारी कर दी है। इस तस्वीर में विवेक ओबेरॉय एक्शन पोज में दिखाई दे रहे हैं। खाकी वर्दी पहने विवेक लड़ाई के बीच में अपनी बंदूक चार्ज करते नजर आ रहे हैं।
विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, “सर्वश्रेष्ठ बल, भारतीय पुलिस बल में शामिल होने और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में सुपरकॉप बनने के लिए उत्साहित हूं! इस अद्भुत भूमिका के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद भाई! मेरे अन्य दो सुपर पुलिस, भयानक (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और शिल्पा शेट्टी को भी धन्यवाद। खाखी में वीरता! ”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *