Accident
Trending

मोटरसाइिकल के ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जयपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ये परिवार अपने गांव से सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था कि सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र के बोदल नाके के पास इनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में तोहिद एवं उसकी पत्नी तरमीना बानो और तोहिद की मां मेमुना बानो की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button