राज्य
Trending
परिवार में तीन लोगों ने की आत्महत्या
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज एक परिवार में तीन लोगों की आत्महत्या के चलते मौत हो गयी।

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज एक परिवार में तीन लोगों की आत्महत्या के चलते मौत हो गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि बाड़ी वार्ड नम्बर आठ के निवासी जितेंद्र सर्राफ ने पत्नी रिंकी (32), बेटा वैष्णव (12) और कार्तिक (10) को पहले जहर दिया और इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना में जितेंद्र और उसकी पत्नी रिंकी तथा बेटा वैष्णव की मौत हो गयी। वहीं कार्तिक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रैफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।




