संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति 4 जून को आयोजित करेगी विराट हिंदू शक्ति सम्मेलन, तैयारियों में जुट गए हैं देश के प्रखर हिंदू संगठन

संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति 4 जून को आयोजित करेगी विराट हिंदू शक्ति सम्मेलन, तैयारियों में जुट गए हैं देश के प्रखर हिंदू संगठन

गुडग़ांव। आगामी 4 जून को गुडग़ांव में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा विराट हिंदू शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा
रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी भाग लेंगे। संस्था के प्रदेश प्रवक्ता राजीव मित्तल ने बताया कि समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस आयोजन में देश के प्रखर हिंदू सतों व वक्ताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले दिनों देश के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी व हनुमान जयंती के आयोजनों पर सुनियोजित हमले किए गए थे। इस प्रकार की घटनाओं की भत्र्सना की जानी चाहिए। धर्म और समाज को संगठित करने की मुहिम के तहत ही विराट हिंदू शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया
जा रहा है। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश कौशिक का कहना है कि इस आयोजन का प्रचार-प्रसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुरु कर दिया गया है ताकि इस आयोजन में जिलेवासी बड़ी संख्या में पहुंचें। 4 जून को गुडग़ांव शहर भगवे झण्डों से पटा दिखाई देगा। इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। समिति के अनिल विमल का कहना है कि हिंदू राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह आयोजन नीवं का पत्थर साबित होगा। आयोजन को सफल बनाने में हिंदू राष्ट्रवादी महावीर भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज, समाजसेवी कन्हैयालाल आर्य, ईश्वर मित्तल, पदमचंद आर्य, नत्थूलाल सरपंच, चेतन शर्मा व उनकी टीमें सक्रिय रुप से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *