कपडा व्यापारी से झगड रही तीन महिला गिरफतार

कपडा व्यापारी से झगड रही तीन महिला गिरफतार

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने कपडा व्यापारी से झगड रही तीन महिलाओ को गिरफतार कर शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया।

बता दे कि सोमवार को कोतवाली कैराना पुलिस को सूचना मिली की कस्बे के पुराना बाजार मे तीन महिलाए एक कपडा व्यापारी से झगड रही है। सूचना पाते ही किलागेट चौंकी प्रभारी पवन सैनी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुॅचे और महिलाओ को काफी समझाने बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन जब नही मानी तो उन्हे कोतवाली ले आये। पुलिस पूछताछ मे महिलाओ ने अपना नाम श्रीमति रहीसा पत्नि पप्पू निवासी मौ0 गुलशननगर कैराना, श्रीमति रूकसाना पत्नि कल्लू निवासी मौहल्ला पीरजादगान कैराना, श्रीमति गुलशाना पत्नि भूरा निवासी मौहल्ला पीरजादगान कैराना बताया। उधर पुलिस ने महिलाओ का शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *